आईपीएल: लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक भिड़ंत

आईपीएल: लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक भिड़ंत

लखनऊ। आईपीएल 2023 सीजन का तीसरा मुकाबला शनिवार, एक अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर इन दोनों टीमों की रोमांचक भिडं़त होगी। दोनों ही टीमों ने पूरे जोरशोर से मुकाबले के लिए कमर कस ली है। बीते कुछ सीजन में अगर देखा जाए तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम शानदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान टीम साल 2019, 2020 और 2021 में लगातार अंतिम चार में पहुंची। दिल्ली की टीम साल 2020 में उपविजेता रही थी। वहीं साल 2022 में वह पांचवें नंबर पर रही। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में दोनों टीमों के बीच रोमांचक जंग देखने को मिलेगी। वहीं अगर लखनऊ और दिल्ली के बीच लीग में अब तक कुल 2 बार आमना-सामना हुआ है और दोनों ही बार लखनऊ ने बाजी मारी है। दोनों के बीच पहला मैच 15, मार्च 2022 को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया था और तब लखनऊ ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। दूसरी बार दोनों के बीच मुकाबला 1, मई 2022 को वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था और उसे लखनऊ ने 6 रन से जीता था।

रोमांचक होगा मुकाबला

डेविड वॉर्नर की टीम पर अगर नजर डाली जाए तो टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी हैं। वॉर्नर के अलावा रिली रोसो, रोवमैन पॉवेल मिचेल मार्श और सरफराज खान जैसे हार्ड हिटर हैं। ये सभी खिलाड़ी अकेले ही मैच जिताने की क्षमता रखते हैं। इसके अलावा मुकेश कुमार, कुलदीप यादव चेतन सकारिया जैसे बॉलर टीम को गेंदबाजी में सही संतुलन प्रदान करते हैं। कुल मिलाकर तीसरे मुकाबले दिल्ली कैपिटल्स की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स पर भारी पड़ सकती है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स में भी कई दिग्गज खिलाड़ी मौजूद है जो अकेले ही तख्ता पलट करने की क्षमता रखते है। दिल्ली कैपिटल्स के नियमित कप्तान ऋषभ पंत इस सीजन के लिए उपलब्ध नहीं है। बीते साल दिसंबर में दिल्ली से रुड़की जाते वक्त वह कार दुर्घटना में घायल हो गए थे। ऐसे में उन्हें फिट होने में कई महीने का वक्त लगेगा। उनकी जगह बंगाल के विकेटकीपर बैटर अभिषेक पोरेल को दिल्ली की टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा एनरिक नॉर्किया और लूंगी एनगिडी भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए पहले मैच में उपलब्ध नहीं होंगे। ये दोनों खिलाड़ी नीदरलैंड्स के खिलाफ वनडे सीरीज में व्यस्त हैं।

राहुल के फॉर्म में लौटने से टीम को होगा फायदा

लखनऊ टीम खेल के सभी विभागों में संतुलित नजर आ रही है। कप्तान केएल राहुल हाल ही में अपनी फॉर्म हासिल कर चुके जो टीम के लिए अच्छा संकेत है।
क्विंटन डिकॉक राष्ट्रीय टीम के साथ होने के चलते कुछ मैचों से नदारद रहेंगे। उनकी जगह निकोलस पूरन विकेटकीपिंग संभालेंगे।

टीम
लखनऊ सुपर जायंट्स:-
केएल राहुल (कप्तान), दीपक हूडा, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, मनन वोहरा, क्रुणाल पांड्या, जयदेव उनादकट, रवि बिश्नोई और मार्क वुड।

दिल्ली कैपिटल्सः- डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, रिली रोसो, रोवमैन पॉवेल, मिचेल मार्श, सरफराज खान (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, ललित यादव, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया.

E-Magazine