आगरा में फिर सताएगी लू, बढ़ेगा तापमान

आगरा में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को शनिवार को तापमान से आंशिक राहत मिली। दोपहर बाद घने बादल छाने और तेज हवा चलने से अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह शुक्रवार के मुकाबले 1.3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान शुक्रवार के बराबर 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

शनिवार को भी सुबह से धूप निकलने से तापमान में वृद्धि हुई। दोपहर को लू चली और सूरज की किरणों ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। दोपहर बाद आसमान में बादल छाए लेकिन न तो आंधी आई और न ही हवा में ठंडक महसूस हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार रविवार से अगले तीन दिन लू चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री पार जा सकता है। विभाग ने गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

आज का तापमान
अधिकतम तापमान-43.1
न्यूनतम तापमान- 28.8
सूर्योदय- 5:22
सूर्यास्त- 7:11
एक्यूआई- 91

Show More
Back to top button