काशी के कोतवाल कालभैरव के दरबार पहुंचे देवेंद्र फडणवीस

वाराणसी दौरे पर आए महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बाबा कालभैरव दरबार में पहुंचकर पूजन-अर्चन किया। उन्होंने दर्शन कर बाबा की आरती उतारी।

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस काशी दौरे पर हैं। वे गुरुवार की सुबह काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के दरबार में पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा कालभैरव का दर्शन- पूजन किया। उन्होंने बाबा की आरती उतार कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ कई अन्य नेता भी मौजूद रहे।

बता दें कि जंगमबाड़ी मठ में एक भारत श्रेष्ठ भारत: काशी महाराष्ट्र समागम बुधवार को हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे भारत को विचार देने वाली काशी है। काशी और महाराष्ट्र का नाता सैकड़ों वर्ष पुराना है। एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को काशी महाराष्ट्र समागम साकार करता है।

Show More
Back to top button