एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स के लिए 48-सदस्यीय टीम घोषित, लॉन्ग जंपर शाहनवाज खान शामिल


नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। भारत के प्रतिभाशाली लॉन्ग जंपर शाहनवाज खान को 48-सदस्यीय राष्ट्रीय ट्रैक एंड फील्ड टीम में शामिल किया गया है, जो 28 मई से हांगकांग में आयोजित होने वाली एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे।

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने घरेलू प्रतियोगिताओं में एथलीट्स के प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन किया है। शाहनवाज खान ने हाल ही में 24वें नेशनल जूनियर एथलेटिक्स फेडरेशन कप में 8.23 ​​मीटर का शानदार प्रदर्शन किया था, जो नेशनल अंडर-20 में लॉन्ग जंप का रिकॉर्ड है।

मोहम्मद अशफाक (400 मीटर और रिले), नितिन गुप्ता (5000 मीटर रेस वॉक) और पूजा (हाई जंप) इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता के लिए नेशनल टीम में शामिल अन्य प्रमुख एथलीट्स हैं।

भारतीय टीम:

पुरुष अंडर-20: रुद्र सचिन शिंदे (200 मीटर 4×100 मीटर रिले), मोहम्मद अशफाक (400 मीटर, 4×400 मीटर रिले और मिश्रित 4×400 मीटर रिले), पीयूष राज (400 मीटर, 4×400 मीटर रिले, मिश्रित 4×400 मीटर रिले), वेंकटराम रेड्डी मोगली (800 मीटर), संदीप यादव, विकास कुमार (3000 मीटर), निखिल सी (3000 मीटर स्टीपलचेज), किरण कुंचन (110 मीटर घंटा), जशनप्रीत सिंह, अमित कुमार (400 मीटर घंटा), नितिन गुप्ता, तुषार पंवार (5000 मीटर रेस वॉक), बसंत (ऊंची कूद), शाहनवाज खान, जितिन अर्जुनन रमन (लंबी कूद), रोयशन पूर्णा चंद्रशेखर (ट्रिपल जंप), निश्चय (चक्का फेंक), आशुवेंद्र प्रताप सिंह, अमन (हैमर थ्रो), आशीष यादव (भाला फेंक), उपकार, राहुल जाखड़ (डेकाथलॉन), अंशू रजक, आदित्य पिसल, निवेद कृष्णा जे, महेबुबुल अहमद, रंजीत कुमार सेंथिल कुमार, सैयद सबीर, नकुल प्रभु और अभय कुमार दुबे (4×100 मीटर रिले)।

महिला अंडर-20: निपम (100, 4×100 मीटर रिले), भूमिका संजय नेहते (200 मीटर, 4×100 रिले, मिक्स्ड 4×100 मीटर रिले), आरती (200 मीटर, 4×400 मीटर रिले, मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले), नीरू पाठक (400 मीटर, 4×400 मीटर रिले, मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले), तहूरा खुतान (400 मीटर, 4×400 मीटर रिले, मिक्स्ड 4×400 मीटर), मुस्कान (5,000 मीटर), मानसी अविनाश यादव, आयशा वर्मा (3000 मीटर एससी), पूजा (हाई जंप), साधना रवि (ट्रिपल जंप), अमानत कंबोज (डिस्कस थ्रो), पूनम (भाला फेंक), भावना (4×100 मीटर रिले), रुजुला अमोल भोंसले (4×100 मीटर रिले), काजल हीराभाई वाजा (4×100 मीटर रिले), सेहनूर बावा (4×400 मीटर रिले, मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले), कविता (400 मीटर, 4×400 मीटर रिले, मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले) और मेहरदीप कौर (4×400 मीटर रिले, मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले)।

–आईएएनएस

आरएसजी


Show More
Back to top button