शी चिनफिंग ने उच्च स्तरीय वैज्ञानिक व तकनीकी स्वावलंबन बढ़ाने में तेजी लाने पर बल दिया


बीजिंग, 8 जुलाई (आईएएनएस)। चीन में राजकीय विज्ञान व तकनीक पुरस्कार वितरण महासभा, चीनी वैज्ञानिक अकादमी के सदस्यों की 22वीं सभा तथा चीनी इंजीनियरिंग अकादमी के सदस्यों की 18वीं सभा और चीनी विज्ञान व तकनीक संघ की 11वीं राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा 8 जुलाई की सुबह पेइचिंग जन वृहद भवन में आयोजित हुई।

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इसमें भाग लेकर राष्ट्रीय सर्वोच्च विज्ञान व तकनीक पुरस्कार के विजेताओं को सम्मानित किया और महत्वपूर्ण भाषण दिया।

उन्होंने बल दिया कि 15वीं पंचवर्षीय योजना की अवधि वैज्ञानिक व प्रौद्योगिकी शक्ति के निर्माण का कुंजीभूत समय है। हमें ऐतिहासिक मौके का लाभ उठाकर युग की चुनौती का सामना करते हुए उच्च स्तरीय वैज्ञानिक व तकनीकी स्वावलंबन बढ़ाने में तेजी लानी है और वर्ष 2035 में वैज्ञानिक व तकनीकी शक्ति का निर्माण पूरा करने के लक्ष्य की ओर ठोस कदमों से चीनी आधुनिकीकरण में वैज्ञानिक व तकनीकी सृजन की समर्थक व नेतृत्वकारी भूमिका निभानी चाहिए।

शी ने बल दिया कि नए दौर की वैज्ञानिक व तकनीकी क्रांति और व्यावहारिक परिवर्तन गहराई से मानवता के उत्पादन और जीवन के तरीके और वैश्विक विकास परिस्थिति बदल रहा है। हमें नई स्थिति तथा नई मांग के मुताबिक अधिक शक्तिशाली कार्रवाई से देश के वैज्ञानिक व तकनीकी विकास में मौजूद सवालों का समाधान करना चाहिए।

शी ने वैज्ञानिक व तकनीकी सृजन और व्यावसायिक सृजन के गहरे मिश्रण पर भी बल दिया ताकि विज्ञान व तकनीक का वास्तविक उत्पादक शक्ति में परिवर्तित होने का रास्ता प्रशस्त किया जाए।

शी ने अपने भाषण में श्रेष्ठ युवा प्रतिभाएं तैयार करने और विज्ञान व तकनीक की नैतिकता और सुरक्षा प्रबंधन की चर्चा भी की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Show More
Back to top button