विश्व कप ट्रॉफी हर भारतीय की, यह सबके समर्थन और आशीर्वाद संभव हुआ: सूर्यकुमार यादव


नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम के चैंपियन बनने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने देश भर के फैंस का शुक्रिया अदा किया है। भारतीय कप्तान ने खिताब उन फैंस को डेडिकेट किया जो पूरे टूर्नामेंट में टीम के साथ खड़े रहे।

सूर्यकुमार यादव ने एक भावनात्मक संदेश में कहा, फैंस का अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद। टीम की सफलता उनकी प्रार्थनाओं और हौसला बढ़ाने के बिना मुमकिन नहीं होती।

बीसीसीआई द्वारा शुक्रवार को जारी एक वीडियो में सूर्यकुमार ने कहा, “प्रिय टीम इंडिया फैंस, सबसे पहले, दिल से शुक्रिया। हम आपके सपोर्ट और आशीर्वाद की वजह से हैं। यह वर्ल्ड कप ट्रॉफी पूरे भारत की है।”

कप्तान ने इस बात पर जोर दिया कि यह जीत सिर्फ टीम की कामयाबी नहीं थी, बल्कि देश भर के क्रिकेट प्रेमियों का एक साझा सपना था। जब हम जीतते हैं, तो यह सिर्फ हमारी जीत नहीं होती। यह उन बच्चों का सपना होता है जो बल्ले और गेंद के साथ बड़े होते हैं और देश के लिए खेलने का सपना देखते हैं। यह उन फैंस के लिए है जो स्टेडियम भर देते हैं और उन्हें घर जैसा महसूस कराते हैं। उन लाखों लोगों के लिए जो अपने घरों से हमें सपोर्ट करते हैं।

सूर्यकुमार ने कहा, “आपकी प्रार्थना और बिना शर्त प्यार हमें ताकत देते हैं। आप सभी का शुक्रिया अदा करने के लिए शब्द काफी नहीं हैं। भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं है। यह एक इमोशन है। यह जीत आप सभी के लिए है।”

भारत ने 8 मार्च को रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए फाइनल में 96 रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया था। इस जीत से भारत तीन टी20 विश्व कप खिताब, लगातार दो बार टी20 विश्व कप और अपने घर में टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई।

–आईएएनएस

पीएके


Show More
Back to top button