भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक खेली गई 16 टेस्ट सीरीज में किसका पलड़ा भारी?

नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर से हो रही है। दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली यह 17वीं टेस्ट सीरीज होगी। आइए जानते हैं कि अब तक खेली गई 16 टेस्ट सीरीज में किसका पलड़ा भारी रहा है?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 16 टेस्ट सीरीज खेली गई हैं। इस दौरान भारतीय टीम 9 बार दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 7 बार भारत का दौरा किया। 16 टेस्ट सीरीज में 8 बार दक्षिण अफ्रीका विजेता रही है, जबकि 4 बार भारतीय टीम ने सीरीज जीती है। 4 सीरीज ड्रॉ रही है।
भारतीय टीम ने कभी भी दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीती है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने अपनी 8 में से 1 सीरीज भारत में जीती है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की आखिरी सीरीज दक्षिण अफ्रीका में खेली गई थी। ये सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 1992-93 में हुई थी। भारतीय टीम 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका गई थी। दक्षिण अफ्रीका 1-0 से विजयी रही थी। 1996-97 में दक्षिण अफ्रीका 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत आई थी। भारतीय टीम 2-1 से विजयी रही थी। इसी साल भारतीय टीम 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका गई थी और 2-0 से हारी थी। दक्षिण अफ्रीका 1999-2000 में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत आई थी और 2-0 से विजयी रही थी।
भारतीय टीम 2001-02 में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका गई थी और 1-0 से हारी थी। 2004-05 में दक्षिण अफ्रीका 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत आई थी और 1-0 से हारी थी। 2006-07 में भारतीय टीम 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका गई थी और 2-1 से हारी थी। दक्षिण अफ्रीका 2007-08 में 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत आई थी। सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी। 2009-10 में दक्षिण अफ्रीका 2 टेस्ट मैचों के लिए भारत आई थी। सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी। 2010-11 में भारतीय टीम 3 टेस्ट मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीका गई थी। सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी।
भारतीय टीम 2013-14 में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका गई थी। सीरीज 1-0 से दक्षिण अफ्रीका ने जीता था। 2015-16 में दक्षिण अफ्रीका 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत आई थी। भारतीय टीम 3-0 से विजेता रही थी। भारत ने 2017-18 में दक्षिण अफ्रीका का 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए दौरा किया था। टीम इंडिया को इस सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। दक्षिण अफ्रीका ने 2019-20 में 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत का दौरा किया था। भारतीय टीम ने सीरीज 3-0 से जीती थी। भारत 2021-22 में 3 मैचों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका गई थी। टीम इंडिया को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की आखिरी सीरीज दक्षिण अफ्रीका में हुई थी। ये सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कुल 44 टेस्ट मैच खेले गए हैं। 16 मैच भारतीय टीम, जबकि 18 टेस्ट दक्षिण अफ्रीका ने जीते हैं। 10 मैच ड्रॉ रहे हैं।
–आईएएनएस
पीएके