वीडियो कॉल के दौरान म्यूजिक ऑडियो शेयर करने की सुविधा देता है व्हाट्सएप का नया फीचर


सैन फ्रांसिस्को, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। मेटा के स्वामित्व वाला व्हाट्सएप यूूजर्स के लिए नए फीचर पर काम कर रहा है। यह यूूजर्स को वीडियो कॉल के दौरान म्यूजिक ऑडियो शेयर करने की अनुमति देगा।

डब्ल्यू.ए.बीटाइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार आईओएस और एंड्राइड दोनों पर यह सुविधा विकसित की जा रही है।

यह सुविधा यूजर्स को वीडियो कॉल के दौरान एक साथ वीडियो और म्यूजिक ऑडियो सुनने की अनुमति देकर मल्टीमीडिया सहयोग को बढ़ाएगी।

रिपोर्ट में कहा गया है, ”हमारी राय में यह सुविधा वीडियो कॉल में नवीनता की एक नई परत जोड़कर व्हाट्सएप के यूजर्स अनुभव को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है, जो मैसेजिंग और कम्युनिकेशन ऐप्स के प्रतिस्पर्धी परिदृश्य में व्हाट्सएप को अलग करती है।”

इसके अलावा, रिपोर्ट में कहा गया है कि यह सुविधा सहयोग के लिए नई संभावनाएं खोलेगी।

इस बीच, व्हाट्सएप कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए एक नया ‘मैनेज इमोजी रिप्लेसमेंट’ फीचर ला रहा है, जो माइक्रोसॉफ्ट स्टोर से विंडोज 2.2350.3.0 अपडेट के लिए नवीनतम व्हाट्सएप बीटा इंस्टॉल करते हैं।

यह नया अपडेट यूजर्स को इस टेक्स्ट-टू-इमोजी रिप्लेसमेंट विकल्प को डिसेबल करने देता है, जिससे यूजर्स को अपने मैसेजिंग अनुभव पर अधिक नियंत्रण मिलता है।

–आईएएनएस

एमकेएस/एबीएम


Show More
Back to top button