साप्ताहिक राशिफल 11 अगस्त से 17 अगस्त 2025 तक

लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
मेष लग्नराशि : इस सप्ताह रुका धन मिलने से आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी हो सकती है।नौकरी वर्ग के लोगों को थोड़ा उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। कुटुंब के लोगों के साथ सकारात्मक रुख रखे। हफ्ते के अंत मै कष्ट तथा मन बेचैन रह सकता है। अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सेहत सामान्य बनी रहेगी।
वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह परिवार तथा मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे तथा मान सम्मान की प्राप्ति करेंगे। सुखों में बढ़ोतरी हो सकती है तथा विलासिता की सामग्री पर खर्च कर सकते हैं। हफ्ते के मध्य में भाग्य का साथ कुछ कमजोर रहने से कार्यों में रुकावट तथा मानसिक तनाव बढ़ सकता है और शरीर में स्फूर्ति व साहस में कमी का अनुभव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां सामान्य बनी रहेंगी।
मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह कई प्रकार से लाभ प्राप्ति के योग बन सकते हैं। भाइयों से सहयोग तथा लाभ प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा तथा उनके द्वारा किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग को लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। हफ्ते के अंतिम दिनों में थोड़ा संभल कर रहने की सलाह है; व्यर्थ की तकलीफ हो सकती है।
कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह आपके सुखों में वृद्धि होगी। मकान तथा वाहन खरीदने की योजना बना सकते है तथा भवन को सजाने हेतु कुछ खरीदारी कर सकते है। वैवाहिक जीवन तालमेल बना कर चले। स्वास्थ्य में सिरदर्द तथा ब्लड प्रेशर की तकलीफ उभर सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां पहले से बेहतर होती नज़र आएगी। धन सम्बन्धी मामलों में सतर्कता रखे।
सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह शुरुआती दिनों में सेहत तथा खर्च को लेकर परेशान हो सकते हैं। धन प्राप्ति के लिए कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। धन लाभ के योग बनेंगे तथा आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। भाई-बहनों के सहयोग से कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग के साथ वाद-विवाद से बचें। छात्रों के लिए हफ्ता सामान्य रहेगा।
कन्या लग्नराशि: इस सप्ताह व्यापारिक वर्ग के लोगों के लिए लाभ की स्थिति उत्पन्न होगी। नौकरी कर रहे जातकों के लिए सप्ताह सामान्य रहने वाला है। समाज में मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग को अपने कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां प्राप्त हो सकती हैं। धन लाभ की अपेक्षा खर्चे की अधिकता बनी रह सकती है। सेहत सम्बन्धी मामलों में आपको कुछ तकलीफ मिल सकती है।
तुला लग्नराशि : इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में मानसिक तनाव बढ़ सकता है। किसी प्रकार की बहस बाजी में न पड़े। माता का ध्यान रखे। व्यावसायिक दृष्टि से हफ्ता लाभप्रद रहने वाला रहेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य को लेकर हफ्ता उतार चढ़ाव वाला बना रहेगा। इस हफ्ते धन व्यय की अधिकता आपको परेशान कर सकती है।
वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह कार्यक्षेत्र क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण निर्णय आपको लाभ दिला सकता है। वैवाहिक जीवन को लेकर समय अच्छा रहेगा। हफ्ते के मध्य में कुछ उलझनें हो सकती हैं, लेकिन आप अपने कौशल से सब पर विजय प्राप्त कर लेंगे। सुख-सुविधाओं पर खर्च हो सकता है। धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी।
धनु लग्नराशि : इस सप्ताह व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए लाभ के नए द्वार खुल सकते हैं। धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी तथा खर्च भी हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए हफ्ता अच्छा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। हफ्ते के अंत में थोड़ा संभल कर रहने की सलाह दी जाती है तथा अपनी वाणी पर संयम रखें। घरेलू मामलों में संयम से काम लें। सेहत सम्बन्धी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
मकर लग्नराशि : इस सप्ताह आपका पराक्रम बहुत बड़ा चढ़ा रहेगा। इस हफ्ते कार्यो को लेकर आप में नया जोश देखने को मिलेगा। प्रमोशन तथा नयी जॉब की प्राप्ति के योग बन सकते है। जीवनसाथी से मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किसी बात को लेकर मानसिक उलझन बनी रह सकती है। सेहत का ध्यान रखे। संतान के साथ आपके मतभेद संभव है। छात्र वर्ग को कुछ दिक्कत मिल सकती है।
कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह आपकी प्रतिभाओं में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ अच्छे समाचार मिल सकते है। संतान से सुख प्राप्त होगा तथा संतान प्राप्ति के योग बन सकते है। हफ्ते के अंत में मानसिक तनाव रह सकता है। किसी चीज के चोरी तथा गुम जाने के योग बन सकते है। पैर तथा कमर दर्द की समस्या हो सकती है। वाद विवाद से दूर रहे।
मीन लग्नराशि : इस सप्ताह आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन खुशनुमा बनेगा। स्वास्थ्य को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए हफ्ता सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। धन लाभ को लेकर स्थिति अच्छी बनी रहेगी। इस हफ्ते आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ प्रेम भाव बढ़ेगा। व्यर्थ के मामलों से दूर रहें तथा आलस्य से बचें।
(साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)
प्रस्तुति: कलाशांति ज्योतिष
मोबाइल नं: 91-6261231618
मेल: कलाशांतिज्योतिष एटदरेट जीमेल.कॉम
वेबसाइट: डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.कलाशांतिज्योतिष.कॉम
–आईएएनएस
एएस/