वांग यी ने मोल्डोवा के उप प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री के साथ वार्ता की


बीजिंग, 22 मई (आईएएनएस)। सीपीसी केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो के सदस्य और विदेश मंत्री वांग यी ने 21 मई को पेइचिंग में मोल्डोवा के उपप्रधान मंत्री और विदेश मंत्री मिहाइल पोपसोई के साथ वार्ता की।

वांग यी ने कहा कि चीन के मत में सभी देश, चाहे बड़े हों या छोटे, सब समान हैं। चीन मोल्डोवा का चीन से जुड़े केंद्रीय हितों के सवाल पर सही पक्ष पर कायम रहने की तारीफ करता है और मोल्डोवा का अधिक गहराई से बेल्ट एंड रोड सहनिर्माण में भाग लेने का स्वागत करता है। दोनों पक्षों को मिलकर चार वैश्विक पहल को अमल में लाकर व्यापक विकासशील देशों के न्यायपूर्ण अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए।

पोपसोई ने कहा कि मोल्डोवा अंतरराष्ट्रीय मामलों में चीन की मार्गदर्शक भूमिका की प्रशंसा करता है। मोल्डोवा एक चीन सिद्धांत का पालन करता है और चीन के साथ बहुपक्षवाद की सुरक्षा करने को तैयार है।

दोनों पक्षों ने यूक्रेन संकट पर रायों का आदान-प्रदान भी किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Show More
Back to top button