ओडिशा में खड़े ट्रक में वैन ने मारी टक्कर,आठ लोगों की मौत आठ घायल!

ओडिशा में खड़े ट्रक में वैन ने मारी टक्कर,आठ लोगों की मौत आठ घायल!

ओडिशा के क्योंझर जिले में शुक्रवार को वैन और ट्रक के बीच सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गम्भीर रूप से घायल हैं।

यह दुर्घटना क्योंझर के घाटगांव पुलिस सीमा के अंतर्गत बालीजोडी गांव के पास हुई। घाटगांव के तारिणी मंदिर जा रही वैन में महिलाओं और बच्चों समेत 21 लोग सवार थे। जिसने एक खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी।

कयास लगाए जा रहे हैं कि सुबह कोहरे के कारण ड्राइवर शायद ट्रक को स्पष्ट रूप से नहीं देख पाया और उसने वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को क्योंझर के जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया।

क्योंझर के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भक्तों ने गंजम जिले में अपने गांव से करीब 400 किमी दूर तारिणी मंदिर जाने के लिए वैन किराए पर ली थी।

E-Magazine