यूपी:शीतलहर का कहर,कोहरे के बीच बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन

यूपी:शीतलहर का कहर,कोहरे के बीच बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन

उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मंगलवार को राजधानी लखनऊ समेत कई इलाकों में चमक के साथ बारिश हुई। बारिश और ठंडी हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ी है। आसमान में बादल के साथ घने कोहरे छाए हैं। जिसकी वजह से जीवन अस्त-व्यस्त है। बुजुर्ग और बच्चों को ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 10 जनवरी को भी मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार 11 से 13 जनवरी तक यूपी में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। फिलहाल कोहरे से राहत नहीं मिलेगा। कई इलाको में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी जीरो है। जिससे सड़कों पर निकलना भी मुश्किल हो गया है। वहीं बर्फिली पछुआ हवाओं से गलन बढ़ी है। जिसकी वजह से पारा गिरा है। अभी शीतलहर से निजात नहीं मिलने वाला। आज भी बादलों के आवाजाही के बीच बूंदाबांदी की संभावना है। घने कोहरे के चलते यातायात प्रभावित रहेगा।

लखनऊ में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को रुक-रुक कर हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज भी बादलों का आने जाने के बीच बूंदाबांदी हो सकती है। तेज हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ेगी।

इन जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी बुधवार को आगरा, अलीगढ़, अम्बेडकर नगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बहराइ, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, हाथरस, जालौन, जौनपुर, झांसी, गोंडा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गाजीपुर, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर और कासगंज में में घना कोहरा छाया रहेगा। इसके साथ ही लखनऊ में आज बादलों का आना जाना लगा रहेगा।

मुजफ्फरनगर रहा सबसे ठंडा

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को लखनऊ में बादल छाए रहेंगे। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट संभव है। वहीं, नोएडा में सर्दी का सितम जारी है। न्यूनतम तापमान में पांच से छह डिग्री तक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा जनपद रहा है।

E-Magazine