घने कोहरे की चपेट में यूपी, गुरुवार से आसमान साफ होने के आसार

उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट बदल लिया है। गुरुवार की सुबह लखनऊ कोहरे की चादर में लिपटी दिखी। राजधानी के अलावा अवध क्षेत्र के कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला। लखनऊ में दृश्यता 50 मीटर रही। बुधवार रात तक कोहरे का कोई पूर्वानुमान नहीं था।

बुधवार को यूपी में मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच कई इलाकों में बारिश हुई। कई इलाकों में अधिक तो कहीं कम हुई। हालांकि बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में कमी नहीं आई। बारिश और बदली के बावजूद तापमान में वृद्धि जारी है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे अधिक बारिश बलिया में 14.2 रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की माने तो गुरुवार को बाद से आसमान साफ रहेगा। अभी रात में ठंड बनी रहेगी।

18 फरवरी को बारिश के आसार

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार 18 फरवरी को फिर बारिश हो सकती है। बारिश की शुरुआत पश्चिमी यूपी से होगी। 19 फरवरी को पूर्वी यूपी तक बारिश होगी। रात में तीन डिग्री तक पारा गिरेगा।

Show More
Back to top button