यूनेस्को मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र चीनी भाषा दिवस समारोह आयोजित


बीजिंग, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र चीनी भाषा दिवस- 2025 मनाने के लिए, 17 अप्रैल को फ्रांस के पेरिस में स्थित यूनेस्को मुख्यालय में चीनी अक्षरों की सुंदरता थीम वाली प्रदर्शनी और सांस्कृतिक अनुभव कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें यूनेस्को की महानिदेशक ऑड्रे अज़ोले सहित 300 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

इस प्रदर्शनी की थीम सुलेख कृति “वसंत ऋतु में खिले फूल” के चार अक्षर तीन प्राचीन चीनी लिपियों में लिखे गए हैं :- सील लिपि, कर्सिव लिपि और आधिकारिक लिपि।

इसके अलावा, प्रदर्शित वस्तुओं में चीनी चित्रकार क्वो यीथ्सोंग की पुष्प एवं पक्षी चित्रकारी तथा चांग लीछन की स्याही चित्रकारी भी शामिल हैं।

अद्वितीय मुक्तहस्त शैली के माध्यम से, यह पारंपरिक चीनी कला के आधुनिक परिवर्तन और विविध अभिव्यक्तियों को प्रदर्शित करता है।

गैबॉन के अतिथि ने कहा कि यह कार्यक्रम अद्भुत था और इसमें चीनी संस्कृति का आकर्षण प्रदर्शित हुआ। सभी भाषाओं की तरह, चीनी भाषा भी एक इतिहास और एक राष्ट्र की पहचान है, इसलिए इसके अर्थ बहुत समृद्ध हैं।

बता दें कि चीनी भाषा संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाओं में से एक है और दुनिया में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। साल 2010 में, संयुक्त राष्ट्र ने 24 पारंपरिक चीनी सौरावधियों में से एक “कुयू” दिवस को यूएन चीनी भाषा दिवस के रूप में नामित किया। “कुयू” दिवस हर साल 20 अप्रैल को होता है। यह लगातार चौथा वर्ष है, जब यूनेस्को मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र चीनी भाषा दिवस मनाया गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Show More
Back to top button