यूपी में फिर चला तबादला एक्सप्रेस, 18 IPS बदले!

यूपी में फिर चला तबादला एक्सप्रेस, 18 IPS बदले!

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चला है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार देर रात बड़ी संख्या में IPS अफसरों को इधर से उधर किया गया है। 11 जिलों के कप्तान सहित 18 अफसरों का तबादला किया गया है। कानपुर के नए पुलिस कमिश्नर के साथ आईजी का भी तबादला किया गया है।

सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रशांत कुमार द्वितीय को IG EOW बनाया गया है। जोगेंद्र कुमार को आईजी कानपुर रेंज, अखिलेश चौरसिया को डीआईजी एंटी करप्शन की नई जिम्मेदारी दी गई है। कलानिधि नैथानी को डीआईजी झांसी रेंज की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि एस आनंद डीआईजी एसटीएफ और डॉ ओम प्रकाश सिंह डीआईजी वाराणसी रेंज बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त देवरंजन वर्मा एसपी बलिया, अभिषेक सिंह एसपी मुजफ्फरनगर, संजीव सुमन SSP अलीगढ़, वृंदा शुक्ला एसपी बहराइच, प्रशांत वर्मा SP रेलवे लखनऊ, अपर्णा रजत कौशिक SP कासगंज, अभिषेक अग्रवाल SP रायबरेली, प्राची सिंह SP सिद्धार्थनगर, सौरभ दीक्षित SP फिरोजाबाद, आलोक प्रियदर्शी SP बदायूं, अरुण कुमार सिंह SP चित्रकूट और घनश्याम को SP श्रावस्ती की जिम्मेदारी मिली है।

E-Magazine