आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा, डीसीएम और कंटेनर में भिड़ंत

आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा, डीसीएम और कंटेनर में भिड़ंत

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में शुक्रवार को एक कंटेनर और डीसीएम वैन की टक्कर में छह लोगों की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक यह हादसा क्रुथिवेन्नु मंडल के सीतानपल्ली के निकट हुआ। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की भी जान चली गई है। जानकारी के मुताबिक कंटेनर पुडुचेरी से भीमावरम जा रहा था। सीतानपल्ली के निकट विपरीत दिशा से आ रहे डीसीएम से जा भिड़ा।

ट्रैक्टर को बचाने में हुआ हादसा

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक कंटेनर चालक ने लकड़ी के लट्ठों से भरे ट्रैक्टर से बचने की कोशिश की। इसी दौरान उसकी डीसीएम वैन में टक्कर हो गई। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों में से पांच कोनासीमा जिले के तल्लारेवु के निवासी थे।

मछली पकड़ने जा रहे थे

डीसीएम में करीब 10 लोग सवार थे और मछली पकड़ने जा रहे थे। घायलों को मछलीपट्टनम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया है। आंध्र प्रदेश के मंत्री कोल्लू रवींद्र ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया।

E-Magazine