योगी राज में पर्यटकों को खूब भा रहा UP…

योगी राज में पर्यटकों को खूब भा रहा UP…

 योगी राज में पर्यटकों को उत्तर प्रदेश खूब पसंद आ रहा है। यही कारण है कि नये साल में भारी संख्या में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। वर्ष 2023 के शुरुआती नौ महीनों में करीब 32 करोड़ पर्यटक यूपी को एक्सप्लोर किया। जबकि 2022 में यूपी आने वाले पर्यटकों की संख्या 31.85 करोड़ थी। इसमें विदेशी पर्यटकों की भी बड़ी संख्या है। सबसे अधिक पर्यटकों ने काशी का रुख किया। वहीं, प्रयागराज और अयोध्या आने वाले सैलानियों की संख्या भी करोड़ों में है।

किसी पहुंचे सबसे अधिक सैलानी

साल 2023 यूपी में पर्यटकों के लिहाज से काफी अच्छा रहा है। जनवरी से लेकर सितंबर तक यूपी में आने वाले देशी पर्यटकों की संख्या 31,91,95,206 रही। जबकि विदेशी पर्यटकों की संख्या 9,54,866 रही। जिसमें से सर्वाधिक सैलानी वाराणसी पहुंचे। जनवरी से सितंबर तक वाराणसी में कुल 8,42,04,814 सैलानी पहुंचे। इनमें देशी पर्यटकों की संख्या 8,40,71,726 और विदेशी पर्यटकों की संख्या 1,33,088 रही।

सैलानियों को काशी के बाद प्रयागराज सबसे अधिक पसंद आ रहा है। यही कारण है कि साल 2023 में सितंबर तक कुल 4,49,95,996 पर्यटक आए। जिसमें देशी पर्यटकों की संख्या 4,49,93,289 रही। जबकि विदेशी पर्यटकों की संख्या 1634 दर्ज की गई।

E-Magazine