मणिपुर में रैली में शामिल हुए हजारों लोग

मणिपुर में रैली में शामिल हुए हजारों लोग

मणिपुर में शुक्रवार को हजारों लोग रैली में शामिल हुए और राज्य की क्षेत्रीय व प्रशासनिक अखंडता की मांग की। इंफाल के कई समाजिक संगठनों ने साथ मिलकर रैली का आयोजन किया था।

इंफाल पश्चिम जिले के थाउ मैदान से शुरू हुई रैली करीब चार किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद खुमान लम्पक स्टेडियम में समाप्त हुई। स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी, महिलाएं, युवा और गांवों के स्वयंसेवकों ने रैली में हिस्सा लिया।

अवैध तौर पर घुसे प्रवासियों के खिलाफ नारे लगाए

लोगों ने पड़ोसी देश म्यांमार से अवैध तौर पर घुसे प्रवासियों के खिलाफ नारे लगाए। रैली में लोगों ने ‘भारत के मूलनिवासी और नागरिकों को बचाओ’, ‘अलग प्रशासन नहीं’ और ‘मणिपुर की क्षेत्रीय अखंडता को बचाओ’ जैसे नारे लगाए।

E-Magazine