पुष्पा 2 में होगी इस दिग्गज बॉलीवुड एक्टर की एंट्री

पुष्पा 2 में होगी इस दिग्गज बॉलीवुड एक्टर की एंट्री

Pushpa The Rise – Part 1 के जबरदस्त कामयाबी के बाद अब Pushpa 2 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म Pushpa के सिक़्वल का दर्शकों को लंम्बे समय से इंतजार था। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना एक बार फिर लीड रोल नजर आने वाली हैं। वहीं, फिल्म के सुपरहिट होने के बाद अब फिल्म के खलनायक को लेकर चर्चा तेज हो गई है। खबर है कि इस फिल्म में खलनायक के रूप में बॉलीवुड के सुपरस्टार की एंट्री होने जा रही। मेकर्स ने इसपर खुलासा करते हुए बताया कि पुष्पा 2 में बॉलीवुड के संजू बाबा उर्फ़ संजय दत्त खलनायक के रूप में नजर आने वाले हैं।

मेकर्स के तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार Pushpa 2 में संजय दत्त खलनायक का रोल अदा करेंगे। जिसमे संजय दत्त का किरदार एक इंफ्लुएंसर के रूप में नजर आने वाला है। जो इस फिल्म की पुरानी स्टोरी में एक नई लेयर एड करने का काम करेंगे। हालांकि इस मामले पर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।

फ़िल्मी जगत के सूत्रों से मिली खबर के अनुसार पुष्पा के डायरेक्ट सुकुमार ने इस फिल्म में एक बड़े बॉलीवुड सितारे को शामिल करने का फैसला लिया था। जिसके बाद ऐसा मन जा रहा था कि Pushpa 2 के लिए मनोज बाजपेयी को अप्रोच किया गया है। मगर मनोज बाजपेयी ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए खबर को गलत बता दिया था।

गौरतलब है कि Pushpa द राइज साल 2021 में रिलीज की गई थी। इस फिल्म के लेखक और डायरेक्टर सुकुमार थें। रिलीज़ होने के बाद इस फिल्म को जनता से खूब प्यार मिला और ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने लंबे समय तक अपना कब्ज़ा जमाया हुआ था। अब इसके दूसरे पार्ट को रिलीज़ करने की तैयारी चल रही है। इसकी रिलीज डेट के अनुसार ये फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली है। हाल ही में Pushpa 2 में अल्लू अर्जुन का पहला लुक सामने आया था जिसको जनता द्वारा खूब पसंद किया गया था। फिल्म के पहले लुक में अल्लू शादी पहने नजर आए और उन्होंने अपने चेहरे को नीले-लाल रंग से पेंट किया हुआ था।

E-Magazine