तीसरा चीन-तुर्किये आर्थिक एवं व्यापार मंच आयोजित


बीजिंग, 8 फरवरी (आईएएनएस)। तुर्किये के इस्तांबुल में तीसरा चीन-तुर्किये आर्थिक एवं व्यापार मंच आयोजित किया गया। इस अवसर पर दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने आर्थिक एवं व्यापारिक विकास की संभावनाओं पर चर्चा की और सहयोग के नए अवसरों की खोज की।

चीन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन परिषद (सीसीपीआईटी) के अध्यक्ष रेन होंगपिन ने चीनी उद्यमियों के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए मंच पर भाषण दिया।

उन्होंने कहा कि प्राचीन रेशम मार्ग ने चीन और तुर्किये को घनिष्ठ रूप से जोड़ा है और दोनों देशों के बीच सहयोग की मजबूत नींव और अपार संभावनाएं हैं। तुर्किये से गुजरने वाली चीन-यूरोप रेलवे एक्सप्रेस, चीनी उद्यमों द्वारा निर्मित तुर्किये की राजधानी अंकारा से इस्तांबुल तक हाई-स्पीड रेलवे और चीन में पिस्ता जैसे तुर्किये उत्पादों की लोकप्रियता, ये सभी चीन-तुर्किये सहयोग की उपलब्धियों के उदाहरण हैं।

रेन होंगपिन ने कहा कि सीसीपीआईटी तुर्किये के सभी क्षेत्रों के साथ पूरक लाभों को मजबूत करने, पारस्परिक लाभ वाले सहयोग को गहरा करने और चीन-तुर्किये संबंधों के गहन और व्यावहारिक विकास को बढ़ावा देने को तैयार है।

तुर्किये के व्यापार मंत्री ओमर बोलाट ने अपने भाषण में तुर्किये-चीन आर्थिक एवं व्यापारिक संबंधों के फलदायी परिणामों की पूरी तरह से पुष्टि की। उन्होंने कहा कि चीन तुर्किये का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार है और दोनों पक्षों के बीच आपूर्ति श्रृंखलाओं में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। तुर्किये चीन के साथ पर्यटन सहयोग को और आगे बढ़ाने की अपार उम्मीद रखता है। बेल्ट एंड रोड पहल का सहनिर्माण तुर्किये-चीन सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बन गया है। तुर्किये चीनी निवेश में वृद्धि का स्वागत करता है और आशा करता है कि तुर्किये की कंपनियां चीनी बाजार में और अधिक पैठ बनाएंगी।

तुर्किये में चीनी राजदूत च्यांग शुएपिन और तुर्किये विदेश आर्थिक संबंध परिषद के अध्यक्ष नेल ओलपाक ने भाषण दिए। इस मंच पर चीन और तुर्किये के विभिन्न क्षेत्रों के 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Show More
Back to top button