इन नेताओं की हो सकती है योगी के कैबिनेट में एंट्री

इन नेताओं की हो सकती है योगी के कैबिनेट में एंट्री

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले योगी कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार यूपी में तीन दिनों में कैबिनेट विस्तार हो सकता है। जिसमें सहयोगी दलों के नेताओं को भी जगह दिया जा सकता है। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर ने  बाहर के सभी कार्यक्रमों को कैंसिल कर दिया है।

कैबिनेट में ये शामिल हो सकते हैं

कैबिनेट में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, दारा सिंह चौहान और आरएलडी का एक सदस्य शामिल हो सकता है।

ओपी राजभर कई बार जाहिर कर चुके हैं नाराजगी

बता दें कि, काफी समय से योगी के कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं चल रही हैं। ओपी राजभर भाजपा में शामिल होने के बाद से ही कैबिनेट में शामिल होने के लिए कई बार आलाकमान से मिल चुके हैं। लेकिन अभी तक उन्हें अभी तक मंत्री नहीं बनाया गया। इसको लेकर ओपी राजभर ने कई बार नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।

गुरुवार को उन्होंने कहा, जब तक राजपाठ नहीं ले लेता तब तक होली नहीं मनाऊंगा। दारा सिंह चौहान के सपा छोड़कर भाजपा में आने से ही उन्हें कैबिनेट में शामिल करने को लेकर चर्चाएं चल रही है। अब आरएलडी भी भाजपा के साथ है। ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले कैबिनेट विस्तार हो सकता है।

E-Magazine