कड़ाके की ठंड के साथ होगी बारिश,जारी किया गये अलर्ट….

कड़ाके की ठंड के साथ होगी बारिश,जारी किया गये अलर्ट….

उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है। लगातार चल रहे शीतलहर से ठिठुरन बढ़ गई है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हांड़ कंपाने वाली सर्दी के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। आने वाले कुछ दिनों तक कोल्ड डे जारी जारी रहेगा। दिन भी रातों की भांति सर्द रहेगा। यहां आप को बता दें कि कोल्ड डे से तात्पर्य अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से कम रहेगा।

लखनऊ मौसम केंद्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है। कोल्ड डे का अलर्ट जारी कर दिया गया है। न्यूनतम तापमान स्थिर है जबकि अधिकतम तापमान में उतार चढ़ाव होता रहेगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश में मेरठ जिला सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अलीगढ़ में आठ डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर में आठ डिग्री और अयोध्या में 9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों में शीतलहर के आसार हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा छाये रहने की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा कई हिस्सों में पांच से सात जनवरी को घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

E-Magazine