वृद्धा के साथ बलात्कार व लूट करने वाला ईनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर

उत्तर प्रदेश के मथुरा में वृद्धा के साथ बलात्कार व लूट करने वाले ईनामी बदमाश को पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। बदमाश जिला अस्पताल से उपचार के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।  

बता दें कि बीती रात्रि दलोता के पास सेही रोड़ पर थाना शेरगढ़ पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस अभिरक्षा से भागे इनामी अपराधी मनोज उर्फ उत्तम को मुठभेड़ गोली लग गई, जिसको अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बदमाश पर 50 हजार  का इनाम घोषित था। इस बदमाश ने पिछले सप्ताह महावन क्षेत्र में बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने एक 65 वर्षीय महिला के साथ खेत में बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था और उसके साथ लूट भी की थी। महिला के साथ हुई घटना को लेकर ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पुलिस कार्यालय पर भी प्रदर्शन किया था। पुलिस ने इस बदमाश को बीते दिनों मुठभेड़ में गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहां से यह शातिर चकमा देकर फरार हो गया था।

सूत्रों का कहना है कि यह बदमाश महिला के साथ बलात्कार करने की घटनाओं का आदी था। इसके खिलाफ पूर्व समय में भी एक बलात्कार का मुकदमा दर्ज है। बहुत से मामलों में इसके खिलाफ पुलिस थानों में लोगों ने लोक लाज के भय से सूचना भी दर्ज नहीं कराई थी। वहीं एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि शातिर मनोज को मुठभेड़ के दौरान गोली लगी उसको अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर 50000 का इनाम भी रखा गया था। पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर तलाश की थी और 24 घंटे के अन्दर ही पुलिस की गोली का शिकार हो गया।

Show More
Back to top button