राम चरण-उपासना के घर गूंजी दूसरी बार किलकारी, अल्लू अर्जुन ने खास अंदाज में दी बधाई


मुंबई, 2 फरवरी (आईएएनएस)। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला हाल ही में दूसरी बार माता-पिता बन गए। इस खुशी के मौके पर अभिनेता अल्लू अर्जुन ने राम चरण को बधाई दी।

अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर बधाई देते हुए एक नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा, “राम चरण और उपासना को एक बार फिर माता-पिता बनने की बधाई। चारों तरफ खुशी और जश्न का माहौल है। चिरंजीवी भाई और चिट्टिका के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ झलक रही है। उन्हें और पूरे परिवार को मुस्कराते हुए देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।”

अल्लू अर्जुन ने आगे लिखा, “नन्हे मेहमानों के आने से दुनिया में ढेर सारी खुशियां आ गई। एक खूबसूरत नई शुरुआत के लिए दोगुना प्यार।”

बता दें कि 31 जनवरी को उपासना ने हैदराबाद में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। वहीं, रामचरण के पिता चिरंजीवी ने फैंस को बच्चे और मां के स्वस्थ होने की जानकारी दी थी। बताया जाता है कि उपासना की डिलीवरी 1 फरवरी को शिफ्ट की गई थी, लेकिन कुछ वजह से डिलीवरी 31 जनवरी को करनी पड़ी।

राम चरण और उपासना एक-दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते थे। पहले दोस्ती और धीरे-धीरे एक दूसरे को पसंद करने लगे। कुछ समय एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2011 में सगाई कर ली और फिर हैदराबाद में एक समारोह में दोनों ने शादी कर ली। पहली बच्ची, क्लिन कारा, का जन्म 2023 में हुआ।

उपासन अपोलो चैरिटी की वाइस प्रेसिडेंट और बी पॉजिटिव मैगजीन की चीफ एडिटर हैं। वो भारत के पहले कॉर्पोरेट हॉस्पिटल अपोलो के फाउंडर और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रताप सी. रेड्डी की पोती हैं।

अभिनेता राम चरण जल्द ही फिल्म पेद्दी में नजर आएंगे। यह फिल्म 27 मार्च को सिनेमाघरों में सभी भाषाओं में रिलीज की जाएगी। फिल्म में राम चरण और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके साथ ही, इसमें दिव्येंदु शर्मा, शिव राजकुमार और जगपति बाबू भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

–आईएएनएस

एनएस/एबीएम


Show More
Back to top button