चीनी सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी शु छील्यांग के पार्थिव शरीर का दाह कर्म किया गया

बीजिंग, 8 जून (आईएएनएस)। चीनी केंद्रीय फौजी आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष शु छील्यांग के पार्थिव शरीर का दाह कर्म 8 जून को पेइचिंग में किया गया।
बीमारी के कारण शु छील्यांग का 2 जून को पेइचिंग में देहांत हो गया, वह 75 वर्ष के थे।
शी जिनपिंग समेत चीनी नेतागणों ने 8 जून की सुबह पेइचिंग के पापाओशान क्रांतिकारी समाधि आकर शु छील्यांग को विदाई दी। शोक संगीत के बीच उन्होंने शु के पार्थिव शरीर के सामने मौन धारण कर तीन बार सिर झुकाकर प्रणाम किया और शु के संबंधियों को अपनी संवेदना दी।
शु छील्यांग चीनी जन मुक्ति सेना के असाधारण नेता थे और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं और 19वीं केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो के सदस्य थे।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–आईएएनएस
एकेजे/