चीनी शनचो-22 समानव अंतरिक्ष यान की सफल लैंडिंग

बीजिंग, 30 मई (आईएएनएस)। चीनी शनचो-22 समानव अंतरिक्ष यान पेइचिंग समयानुसार 29 मई की रात 8 बजकर 11 मिनट पर सफलतापूर्वक तुंगफंग लैंडिंग मैदान पर उतरा, जिसपर शनचो-21 के अंतरिक्ष यात्री सवार थे।
स्थल पर डॉक्टरों ने पुष्टि की कि अंतरिक्ष यात्री च्यांग लु, वु फेइ और च्यांग होंगच्यांग की शारीरिक स्थिति अच्छी है और लैंडिंग कार्य पूरी तरह सफल रहा।
बता दें कि रात में 7 बजकर 20 मिनट पर पेइचिंग अंतरिक्ष उड्डन नियंत्रण केंद्र ने वापसी का निर्देश दिया। शनचो-22 समानव अंतरिक्ष यान के अंतरिक्ष मॉड्यूल और वापसी मॉड्यूल एक-दूसरे से अलग हो गए। इसके बाद अंतरिक्ष यान का वापसी इंजन प्रज्ज्वलित किया गया और वापसी मॉड्यूल प्रणोदन मॉड्यूल से अलग हो गया और वापसी मॉड्यूल उतरने लगा।
चीनी समानव अंतरिक्ष उड्डयन परियोजना कार्यालय के परिचय के अनुसार शनचो-21 अंतरिक्ष यात्री 1 नवंबर 2025 को चीनी स्पेस स्टेशन में दाखिल हुए। तीन अंतरिक्ष यात्री स्पेस में कुल 210 दिन तक ठहरे, जो एक नया रिकार्ड है। स्पेस स्टेशन में ठहरने के दौरान उन्होंने तीन बार स्टेशन से बाहर जाकर गतिविधियां कीं। इसके साथ जमीनी अनुसंधानकर्ताओं के सहयोग से उन्होंने बड़ी संख्या में स्पेस विज्ञान की परीक्षाएं पूरी कीं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–आईएएनएस
एबीएम/