सुभाष घई ने हरे भरे पत्तों की तस्वीर शेयर कर एआई पर कही ये बात

मुंबई, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक सुभाष घई अक्सर सोशल मीडिया पर अपने विचार व्यक्त करते रहते हैं। गुरुवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए को लेकर राय व्यक्त की।
सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर हरे-भरे पत्ते की तस्वीर शेयर की। पोस्ट कर उन्होंने लिखा, “ईश्वर की रचना बारीकियों में निहित है। कृपया 20 सेकंड के लिए इस पर गौर करें। हम प्रकृति और ब्रह्मांड की नकल करते हैं और इसे मानवीय कला कहते हैं। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) केवल मानवीय बुद्धि का सहायक है।
निर्देशक की पोस्ट फैंस को पसंद आ रही है। वे उनके कैप्शन की तारीफ कर रहे हैं।
घई सोशल मीडिया अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर सोशल मीडिया पर अक्सर सामाजिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और एआई पर विचार व्यक्त करते रहते हैं। उनके द्वारा बनाई गई फिल्मों ने न सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन किया, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया।
हिंदी सिनेमा में सुभाष का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने यादगार फिल्में देने के साथ-साथ एक से एक बेहतरीन सितारों को भी लॉन्च किया है। निर्देशक ने अपने फिल्म स्कूल ‘व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल’ के माध्यम से भी कई प्रतिभाओं को निखारा है।
हाल ही में उनके संस्थान के कॉलेज के छात्रों ने एक शॉर्ट फिल्म ‘रॉकेटशिप’ बनाई थी, जिसमें अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर मुख्य भूमिका में थी।
इसके अलावा, फिल्म में उर्वी गर्ग, शाइना सरकार और राहुल चौधरी अहम किरदार में नजर आए। फिल्म का लेखन और निर्देशन अर्जुन मेनन ने किया है, जबकि हरमनराय सिंह सहगल इसके निर्माता हैं। सिनेमैटोग्राफी का जिम्मा भागवत पुरोहित ने संभाला है। इसका संगीत अजमत खान ने तैयार किया है।
–आईएएनएस
एनएस/वीसी