सब-जूनियर पुरुष एकेडमी हॉकी: ऋतु रानी, पंजाब क्लब, सैल्यूट और एचएआर की शानदार जीत

नई दिल्ली, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष एकेडमी चैंपियनशिप 2025 में शुक्रवार को राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब एकेडमी, ऋतु रानी हॉकी एकेडमी, सैल्यूट हॉकी एकेडमी और एचएआर हॉकी एकेडमी ने जीत दर्ज की।
चैंपियनशिप के तीसरे दिन की शुरुआत पूल डी के मुकाबले से हुई, जिसमें ऋतु रानी हॉकी एकेडमी ने नामधारी इलेवन के खिलाफ 3-1 से जीत हासिल की।
इस मुकाबले के चौथे मिनट में संदीप सिंह ने गोल के साथ ऋतु रानी हॉकी एकेडमी का खाता खोला। इसके बाद 48वें मिनट में कृष्णा और 54वें मिनट में अनमोलदीप सिंह ने गोल दागे। विपक्षी टीम के लिए एकमात्र गोल राजबीर सिंह ने 34वें मिनट में किया।
पूल बी में, एचएआर हॉकी एकेडमी ने रिपब्लिकन स्पोर्ट्स क्लब को 10-1 से रौंदा।
इस मुकाबले में निखिल राणा ने हैट्रिक (पहले मिनट, छठे मिनट, 25वें मिनट) लगाई, जबकि कप्तान सचिन (21वें मिनट, 22वें मिनट) और राहुल नैन (47वें मिनट, 50वें मिनट) ने दो-दो गोल किए। इनके अलावा, साहिल ने 15वें मिनट, करण ने 16वें मिनट और आशीष ने 42वें मिनट में गोल किए। रिपब्लिकन स्पोर्ट्स क्लब के लिए, ध्रुव थंगास्वामी ने 35वें मिनट में एकमात्र गोल किया।
पूल सी के मुकाबले में, राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब एकेडमी ने चीमा हॉकी एकेडमी के खिलाफ 8-0 से जीत हासिल की।
इस मुकाबले में राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब एकेडमी के कप्तान अर्शदीप सिंह (छठे मिनट), सन्मुख सिंह (18वें मिनट), अर्जनदीप सिंह (19वें मिनट), वरिंदर सिंह (20वें मिनट), करण कुमार (24वें मिनट), हर्षजोत सिंह (40वें मिनट), मनवीर सिंह (58वें मिनट) और अर्शदीप सिंह (60वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।
इसी पूल में, सैल्यूट हॉकी एकेडमी ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात के विरुद्ध 3-0 से जीत दर्ज की। कप्तान उदय रंधावा ने 14वें और 24वें मिनट में दो गोल किए, जबकि सौरभ कुमार ने 27वें मिनट में गोल दागते हुए टीम को 3-0 से आगे कर दिया। इस मैच में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात अपना खाता तक नहीं खोल सकी।
आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी सेमीफाइनल 1 में ऋतु रानी हॉकी एकेडमी से भिड़ेगी, जबकि सेल हॉकी एकेडमी 28 दिसंबर को सेमीफाइनल 2 में राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब एकेडमी का सामना करेगी।
–आईएएनएस
आरएसजी