दिल्ली में बेटेे ने चाकू घोंपकर की पिता की हत्या


नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। 85 वर्षीय एक व्यक्ति की सोमवार को उसके बेटे ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। मृतक की पहचान पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी निवासी ओम प्रकाश के रूप में हुई ।

पुलिस के अनुसार, सुबह 7.29 बजे जीटीबी अस्पताल से नंद नगरी थाने में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को आई कॉल से मामले की जानकारी हुई।

जांच के दौरान पता चला कि ओम प्रकाश अपने दो बेटों किशन पाल (40) और वेद प्रकाश (35) तथा किशन पाल के बेटे और बेटी के साथ रहते थे।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्व) जॉय तिर्की ने बताया, ” वेद प्रकाश ने मामूली विवाद पर अपने पिता ओम प्रकाश पर सब्जी काटने के लिए रसोई में रखी दरांती से वार कर दिया। दोनों अक्सर छोटी-छोटी घरेलू समस्याओं को लेकर झगड़ते रहते थे।”

पुलिस ने वेद प्रकाश को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

–आईएएनएस

सीबीटी/


Show More
Back to top button