सिद्दरमैया ने कर्नाटक सरकार गिराने के दावे को किया खारिज

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने महाराष्ट्र की तरह प्रदेश सरकार को गिराने की कोशिश किए जाने के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के बयान को खारिज कर दिया। उन्होंने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भ्रम में हैं और दिन में सपने देख रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उनका कोई भी विधायक बिकने को तैयार नहीं है।

महाराष्ट्र के सतारा में चुनाव प्रचार के दौरान शिंदे ने ऑपरेशन नाथ का जिक्र करते हुए आम चुनाव के बाद कर्नाटक सरकार को गिराने का दावा किया था। मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने कहा कि वे किसी भी कीमत पर कर्नाटक में हमारी सरकार नहीं गिरा पाएंगे। इस बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) संसदीय चुनाव हारने जा रहा है।

ऐसे प्रयास करने के बाद विफल हो चुके हैं विपक्षी

हालांकि आम चुनाव के बाद इस प्रकार की कोशिश किए जाने की संभावना पर सिद्दरमैया ने कहा कि वे ऐसे प्रयास करने के बाद विफल हो चुके हैं। ऐसे में वे एक बार फिर क्यों कोशिश करेंगे? उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस नीत विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए के संसदीय चुनाव जीतेगी और सत्ता में आएगी।

चुनाव बाद महाराष्ट्र सरकार के बने रहने पर संदेह- शिवकुमार

उप मुख्यमंत्री व राज्य कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आम चुनाव के बाद आम चुनाव के बाद शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार के बने रहने पर ही संदेह है।

Show More
Back to top button