नौकर ने रची लूट की साजिश, 1 करोड़ 7 लाख बरामद, आरोपी गिरफ्तार


ग्रेटर नोएडा, 27 फरवरी (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी करके 1 करोड़ 15 लाख रुपए हड़पने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 करोड़ 7 लाख 49 हजार रुपए बरामद किए हैं।

पुलिस ने अभियुक्त केतन को एटीएस गोल चक्कर के पास से 99 हजार रुपए के साथ गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर बुलंदशहर जिले के खुर्जा थाना क्षेत्र के समैता गांव से 1 करोड़ 6.5 लाख रुपए बरामद किए गए।

26 फरवरी को गोपाल गोयल को अज्ञात अपराधियों के नौकर केतन के साथ लूटपाट की सूचना मिली। बताया गया था कि 1 करोड़ 15 लाख रुपए लूट लिए गए हैं।

पुलिस ने शक के आधार पर केतन से पूछताछ की तो वह अपना बयान लगातार बदलता रहा। आखिर में उसने रुपए हड़पने की सारी बात बता दी। इस मामले में दूसरा आरोपी केतन का मामा गुड्डू 7.50 लाख रुपए लेकर फरार है। उसकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

–आईएएनएस

पीकेटी/एबीएम


Show More
Back to top button