वैश्विक अस्थिरता के बीच सेंसेक्स सपाट बंद, मिडकैप और स्मॉलकैप में हुई बिकवाली

मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)। वैश्विक अस्थिरता के चलते भारतीय शेयर बाजार के मुख्य सूचकांक बुधवार के कारोबारी सत्र में सपाट बंद हुए। दिन के अंत में सेंसेक्स 64.42 अंक की मामूली तेजी के साथ 73,983.18 और निफ्टी 27.15 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 23,214.95 पर था।
व्यापक बाजारों में बड़ी बिकवाली देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 905.25 अंक या 1.49 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 59,810.20 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 241.10 अंक या 1.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,822.50 पर बंद हुआ।
निफ्टी मीडिया, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी मेटल, निफ्टी पीएसई, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी ऑयलएंडगैस और निफ्टी पीएसयू बैंक लाल निशान में बंद हुए।
दूसरी तरफ, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी सर्विसेज हरे निशान में थे।
सेंसेक्स एचयूएल, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, सन फार्मा, पावर ग्रिड और टीसीएस हरे निशान में थे। इटरनल, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, टाइटन, एचसीएल टेक, एमएंडएम, भारती एयरटेलस, एनटीपीसी, बीईएल, इन्फोसिस और ट्रेंट लाल निशान में बंद हुए।
बाजार के जानकारों के मुताबिक, सोल, हांगकांग, टोक्यो और अन्य वैश्विक बाजारों में गिरावट भारतीय बाजार में बिकवाली की एक वजह है। इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लगातार बिकवाली भी बाजार पर दबाव बनाने का काम कर रही है।
मंगलवार को एफआईआई ने इक्विटी में 4,566.03 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी।
उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच ताजा तनाव ने भारत के साथ वैश्विक बाजारों पर दबाव बनाने का काम किया। इससे कच्चे तेल में भी तेजी देखी जा रही है, जिससे ब्रेंट क्रूड फिर से 92 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 73,918.76 से 69.51 अंक चढ़कर 73,988.27 पर खुला, तो वहीं एनएसई निफ्टी 50 अपने पिछले बंद 23,242.10 से 8.15 अंक गिरकर 23,233.95 पर खुला। हालांकि बाद में दोनों प्रमुख बेंचमार्कों में बढ़त देखने को मिली थी।
–आईएएनएस
एबीएस