पहले से और सस्ता हो गया Samsung का पॉपुलर 5G Smartphone

सैमसंग स्मार्टफोन को लेकर एक पॉपुलर ब्रांड है। सैमसंग के स्मार्टफोन यूजर्स को खूब भाते हैं। अगर हम कहें कि सैमसंग का एक पॉपुलर स्मार्टफोन पहले से और सस्ता हो गया है तो आप भी फोन का नाम जानने को बेताब होंगे।
दरअसल, कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए Samsung Galaxy A34 5G को पहले से और सस्ता कर दिया है। फोन की कीमत 3000 रुपये घट गई है।
इन वेरिएंट की कीमत हुई अब इतनी
- Samsung Galaxy A34 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट को आप 24,499 रुपये में खरीद सकते हैं।
- Samsung Galaxy A34 5G के 8GB + 256GB वेरिएंट को आप 26,499 रुपये में खरीद सकते हैं।
- Samsung Galaxy A34 5G की खरीदारी 1684 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी कर सकते हैं।