Samsung यूजर्स ध्यान दें, कंपनी ने किया नया एलान

Samsung यूजर्स ध्यान दें, कंपनी ने किया नया एलान

सैमसंग स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो ये नया अपडेट आपसे जुड़ा हो सकता है। कंपनी ने यूजर्स के लिए एक नया एलान किया है।

दरअसल, यह एलान Samsung Galaxy Z Flip के लिए किया गया है। कंपनी ने इस फोन के यूजर्स के लिए नया अपडेट शेयर करते हुए कहा है कि इस फोन को अब सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं दिया जाएगा।

मालूम हो कि सैमसंग की Galaxy Z Flip और Fold series यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर है। हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि Galaxy Z Flip के लिए अब नए अपडेट्स नहीं जारी होंगे।

सैमसंग क्यों नहीं पेश करेगा नए अपडेट

नए अपडेट के बाद यूजर्स के जेहन में यह सवाल होगा कि आखिर कंपनी की ओर से यह फैसला क्यों लिया गया है। दरअसल ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि, कंपनी नए मॉडल्स को प्रमोट कर सके।

कंपनी LTE Galaxy Z Flip मॉडल के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करना बंद कर चुकी है। इसका मतलब हुआ कि कंपनी के सबसे पहले फोल्डेबल फोन के लिए नए एंड्रॉइड वर्जन को नहीं लाया जाएगा।

न ही इस फोन के लिए रेगुलर सिक्योरिटी पैच पेश होंगे। हालांकि, माना जा रहा है कि कंपनी सपोर्ट को पूरी तरह से खत्म करने से पहले एक फाइनल सिक्योरिटी अपडेट रिलीज कर सकती है।

Galaxy Z Flip 5G को 6 महीने बाद रिलीज किया गया था। इसका मतलब हुआ कि फोन को सिक्योरिटी अपडेट लंबे इंटरवल के साथ पेश किया जाएगा।

Samsung Galaxy Z Flip के स्पेक्स

  • डिसप्ले: 6.7 इंच फोल्डेबल Dynamic AMOLED, 1.1इंच कवर डिस्प्ले
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 855+
  • रैम: 8GB
  • स्टोरेज: 256GB
  • कैमरा: 12MP wide + 12MP ultra-wide, 10MP फ्रंट
  • बैटरी-3300 mAh, 15W wired, 9W wireless
  • ओएस– Android 10 with One UI
E-Magazine