8 मिलियन में से सिर्फ 2 लोगों को फॉलो करते हैं समय रैना, राखी सावंत का नाम टॉप पर


मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। 2025 में हुए ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर यूट्यूब की दुनिया पर छा चुके हैं।

कॉमेडियन ने नए शो ‘स्टिल अलाइव’ से धमाकेदार वापसी की है और अपने डिप्रेशन से लेकर हर उस शख्स को रोस्ट किया है, जिन्होंने बुरे समय में उनपर निशाना साधा था। नए शो को खूब पसंद किया जा रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कॉमेडियन को सोशल मीडिया पर 8 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं, लेकिन वो किसे फॉलो करते हैं?

चर्चित स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना दो लोगों को फॉलो करते हैं, वो हैं राखी सावंत और दीपक कलाल। राखी सावंत और दीपक कलाल ने एक समय में शादी की थी। हालांकि, बाद में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था। यह भी किसी को नहीं पता था कि दोनों ने शादी की थी, या फिर पॉपुलैरिटी पाने के लिए पीआर स्टंट। ये दोनों ही सोशल मीडिया पर अपनी अतरंगी बातों के लिए जाने जाते हैं और समय रैना इन्हीं दोनों कलाकारों को फॉलो करते हैं।

हाल में अपने नए शो में भी समय रैना ने राखी सांवत का भी जिक्र किया था। उन्होंने कहा, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के समय पुलिस ने ऐसे ही शोज के बारे में पूजा, लेकिन शुक्र है कि उन्होंने मेरा और राखी सावंत का शो नहीं देखा, वरना वो मुझे देश से बाहर कर देते। इस वक्त पाकिस्तान से सपोर्ट आ रहा था कि आप हमारे देश आकर कॉमेडी शो करो और हम आपका एक भी जोक नहीं काटेंगे, लेकिन मैंने कहा, जो आप काट रहे हैं उसका क्या।

कॉमेडियन के हालिया शो को 24 घंटे में 2.20 करोड़ व्यूज मिल गए थे, लेकिन खबर लिखे जाने तक व्यूज का आकंड़ा 26 मिलियन के पास पहुंच चुका है।

बता दें कि बीते साल समय रैना और राखी सांवत का शो कॉफी पॉपुलर हुआ था और दोनों ने शो में फिल्मों से लेकर बॉलीवुड पर खुलकर बात की थी, लेकिन दोनों की बातें काफी विवादित थीं। राखी ने गानों में अपनी फीस और ‘किंसिंग फीस’ को लेकर भी चौंकाने वाले खुलासे किए थे।

–आईएएनएस

पीएस/डीकेपी


Show More
Back to top button