चीन में नई संशोधित एकीकृत परिपथ के लेआउट डिजाइन के संरक्षण की नियमावली जारी


बीजिंग, 4 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने हाल में राज्य परिषद के आदेश पर हस्ताक्षर किए। नई संशोधित एकीकृत परिपथ के लेआउट डिजाइन के संरक्षण की नियमावली 15 अक्टूबर को लागू की जाएगी।

नियमावली का उद्देश्य एकीकृत परिपथ के लेआउट डिजाइन के स्वामित्व अधिकार की रक्षा कर एकीकृत परिपथ की तकनीक में नवाचार बढ़ाना है, ताकि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास को बढ़ावा दिया जा सके। नियमावली के कुल 6 अध्याय और 54 धाराएं हैं।

नियमावली में निर्धारित किया गया है कि एकीकृत परिपथ के लेआउट डिजाइन के संरक्षण को पार्टी और देश के बौद्धिक संपदा अधिकार की रणनीतिक व्यवस्था को लागू किया जाना चाहिए। संरक्षण के दायरे का विस्तार किया जाएगा और ईमानदारी व विश्वसनीयता पर जोर दिया जाएगा।

नियमावली में आवेदन और समीक्षा की प्रक्रिया में सुधार किया गया। स्वामित्व अधिकार के दायरे को स्पष्ट किया गया और उल्लंघन के लिए मुआवजे की रकम बढ़ाई गई। इसके साथ लेआउट डिजाइन के प्रयोग से संबंधित नियम भी निर्धारित किए गए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Show More
Back to top button