मध्य प्रदेश: रीवा के गौवंश वन्य विहार में बनेंगे ऋषि आश्रम, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया भूमिपूजन

रीवा, 13 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में स्थित बसामन मामा गौवंश वन्य विहार रीवा में ऋषि कुलम बनने जा रहा है। इसमें शुरुआत में तीन ऋषियों के आश्रम बनेंगे। राज्य के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने इसके लिए भूमिपूजन किया है।
बताया गया है कि बसामन मामा गौवंश वन्य विहार रीवा में ऋषि कुलम में संतों के निवास के लिये सर्वसुविधायुक्त तीन ऋषि आश्रम का निर्माण कराया जाएगा। यहां गौ अभ्यारण्य के अलावा प्राकृतिक खेती भी होगी। राज्य के उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने ऋषि आश्रम की ड्राइंग का अवलोकन किया और निर्देश दिए कि सुविधायुक्त आश्रम का निर्माण तत्काल प्रारंभ करें और गुणवत्ता के साथ बनाएं।
उन्होंने कहा कि बसामन मामा गौवंश वन्य विहार की राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति हो गई है। गौसंरक्षण के लिए गौ अभ्यारण्य के साथ ही यहां प्राकृतिक खेती के प्रकल्पों की भी शुरुआत हो गई है। यह प्राकृतिक खेती का बड़ा प्रशिक्षण केंद्र बनेगा और यहां संतों का नियमित प्रवास होता रहेगा। अतरू ऋषि आश्रम में रसोई, बैठक कक्ष, शयन कक्ष व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित कराएं।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में प्राकृतिक खेती का अवलोकन किया और जैविक इनपुट, मिट्टी की उर्वरता व बीजामृत से बोई गई फसलों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीजामृत निर्माण व प्राकृतिक खेती के लिए की जाने वाली तैयारियों के संबंध मेंपूछताछछ की।
राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्राकृतिक खेती के लिए जमीन के सुधार से लेकर सभी प्रक्रियाओं का विवरण प्रदर्शित करें ताकि आने वाले किसान इससे भलीभांति अवगत हो सकें और यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने खेतों में प्राकृतिक खेती प्रारंभ कर सकें। उन्होंने कहा कि रीवा जिले को प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में अग्रणी जिला बनाना है। हिनौती सहित हरिहरपुर में भी प्राकृतिक खेती के संबंध में किसानों का भ्रमण कराकर उन्हें इसे अपनाने के लिए जागरूक किया जाएगा।
भ्रमण के दौरान उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने गौमाता की पूजा कर घास व गुड़ खिलाया। उन्होंने भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना की।
–आईएएनएस
एसएनपी/डीसीएनपी