देश में कोरोना से राहत!24 घंटे में मिले Covid-19 के 573 नए केस

देश में कोरोना से राहत!24 घंटे में मिले Covid-19 के 573 नए केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 573 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ ही देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 4565 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में दो लोगों की कोरोना वायरस से जान गई है। एक दिन पहले 636 नए मामले मिले थे।

 नए साल का आगाज हो गया है, लेकिन कोरोना के मामलों में कमी देखने को नहीं मिल रही है। नए साल के दूसरे दिन 500 से अधिक केस मिले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 573 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

देश में मिले 573 नए केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि भारत में कोविड-19 के 573 नए केस मिले। इसी के साथ ही देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 4,565 हो गई है।

कोरोना से दो लोगों की गई जान

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में दो लोगों की कोरोना वायरस से जान गई है। एक-एक मौत कर्नाटक और हरियाणा में दर्ज की गई है। बता दें कि एक दिन पहले कोरोना के 636 नए मामले सामने आए थे, जबकि तीन लोगों की मौत हुई थी।

 

E-Magazine