विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म का निर्देशन करेंगे रवि किरण कोला


मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। तेलुगु स्टार विजय देवरकोंडा ने, जिन्हें हाल ही में रोमांटिक एक्शन ड्रामा ‘द फैमिली स्टार’ में देखा गया था, अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए निर्देशक रवि किरण कोला के साथ हाथ मिलाया है।

इस फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं है। इसमें विजय ‘द फैमिली स्टार’ के बाद निर्माता दिल राजू के साथ फिर से नजर आएंगे।

शनिवार को, रवि किरण कोला ने एक्स पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्हें विजय देवरकोंडा और दिल राजू के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। फोटो में विजय ब्लैक टी-शर्ट और ग्रीन कैप में नजर आ रहे हैं।

निर्देशक ने लिखा, ”यह हमारे खतरनाक डायनामाइट को जलाने का समय है। अब वक्त है हमारे विजन को रियलिटी में बदलने का। विजय देवरकोंडा चलो.. आप और मैं मिलकर धूम मचाएं।”

यह फिल्म विजय की पहली रूरल एक्शन ड्रामा है।

इस बीच, विजय जल्द ही ‘वीडी 12’ में दिखाई देंगे, जिसमें वह कथित तौर पर एक पुलिस वाले की भूमिका निभा रहे हैं।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी


Show More
Back to top button