राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात

नई दिल्ली, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

शर्मा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”महिला सशक्तिकरण की सबसे बड़ी प्रतीक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।”

शर्मा ने शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने भी राजस्थान के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

–आईएएनएस

एसजीके

E-Magazine