प्रियांश ने पुरुषों की व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा में रजत पदक जीता


शंघाई, 27 अप्रैल (आईएएनएस) प्रियांश अपने पहले विश्व कप फाइनल में पूर्व विश्व चैंपियन निको वीनर से 147-150 से हार गए और तीरंदाजी विश्व कप में पुरुषों की व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा में रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

सेमीफाइनल में प्रियांश ने निक कापर्स को 147-146 से हराया। भारतीय कंपाउंड तीरंदाजों ने अपना अभियान चार स्वर्ण और एक रजत के साथ समाप्त किया।

धीरज बोम्मदेवरा, तरुणदीप राय और प्रवीण रमेश जाधव की भारतीय रिकर्व टीम रविवार को फाइनल में मजबूत दक्षिण कोरियाई टीम के खिलाफ खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेगी।

–आईएएनएस

आरआर/


Show More
Back to top button