भोजपुरी फिल्म 'चटोरी बहू-2' का पोस्टर आउट, इस दिन रिलीज होगा धमाकेदार ट्रेलर

मुंबई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अंजना सिंह अपने प्रशंसकों के लिए पारिवारिक ड्रामा फिल्म ‘चटोरी बहू-2’ लेकर आ रही हैं। सोमवार को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी होने की जानकारी दी।
मेकर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर जारी किया। इसमें अंजना पारंपरिक बहू के रूप में नजर आ रही हैं। उनके हाथों में किचन का सामान भरा हुआ है। चम्मच, कंछुली (बेलन), थाली और अन्य घरेलू चीजें। यह लुक फिल्म की कहानी की झलक दिखाता है, जिसमें परिवार, रिश्तों और घरेलू जीवन की मिठास और चुनौतियों को दिखाया गया है।
मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “भोजपुरी फिल्म ‘चटोरी बहू-2’ का ट्रेलर 11 अप्रैल शनिवार सुबह 8 बजे सिर्फ बी4यू भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो रहा है।”
इश्तियाक शेख बंटी द्वारा निर्देशित फिल्म का निर्माण संदीप सिंह का है और लेखन अरविंद तिवारी ने किया है, तो इसका संगीत ओम झा ने तैयार किया है। फिल्म के बारे में अन्य जानकारी मेकर्स ने अभी जारी नहीं की है।
यह पारिवारिक ड्रामा फिल्म भोजपुरी दर्शकों को घरेलू रिश्तों, भावनाओं और मनोरंजन का पूरा पैकेज देने वाली हैं। यह फिल्म साल 2024 में प्रसारित ‘चटोरी बहू’ का सीक्वल है। लोकप्रिय भोजपुरी पारिवारिक ड्रामा फिल्म ‘चटोरी बहू’ में स्मृति सिन्हा ने चटोरी बहू का किरदार निभाया था। फिल्म में स्मृति के अलावा, संजना पांडेय, किरण यादव, आकाश गहरवाल, विनोद मिश्रा, कंचन मिश्रा, निशा सिंह, सोनिया मिश्रा, ऋतू पांडेय, विद्या सिंह, राकेश बाबू , संतोष श्रीवासतव, वंदना दुबे और प्रशांत सिंह जैसे कलाकार नजर आए थे।
इश्तियाक शेख द्वारा निर्देशित फिल्म का निर्माण संदीप सिंह, निलाभ तिवारी और अंजनी तिवारी ने किया था। अभिनेत्री इन दिनों फिल्म ‘लेडी बॉक्सर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग आजमगढ़ में हो रही है।
संतोष जोशी जी द्वारा निर्देशित फिल्म का लेखन सत्येंद्र सिंह जी ने किया है जबकि रवि तिवारी फिल्म के मुख्य सहायक निर्देशक हैं। संदीप सिंह जी और अथर्व सिंह जी फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म में अंजना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
–आईएएनएस
एनएस/पीएम