पीएम मोदी ने बताया कि देश में महिलाओं को भी अधिकार है: ओम प्रकाश राजभर


आजमगढ़, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर कहा कि डॉ. अंबेडकर ने संविधान में बराबरी का अधिकार दिया। महिलाओं की आधी आबादी है। पीएम मोदी ने बताया कि देश में महिलाओं को भी अधिकार है।

सीतापुर के कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के विवादित बयान पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि इस देश में सबसे ज्यादा विद्वान कौम कोई है, तो वो ब्राह्मण है। एक बार अखिलेश यादव ने बयान दिया कि यादव भी कथा कह सकता है, वो भी विद्वान है। उन्होंने कहा कि जब आजमगढ़ में सपा ऑफिस का उद्घाटन हुआ था, तो उसे छह पंडितों ने कराया था। अखिलेश यादव किसी यादव को बैठाए होते।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में सपा ऑफिस के उद्घाटन में पंडितों को बुलाकर ये साबित कर दिया कि यादव में नहीं, बल्कि ब्राह्मणों में विद्वता है।

यूपी में पोस्टर वार को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी को लोग इसी वजह से गुंडों की पार्टी और माफिया की पार्टी कहते हैं। इतने दिन सदन चला है, कभी रोहिणी आयोग की रिपोर्ट को लागू करने की बात सपा और कांग्रेस के नेताओं ने नहीं की। ये लोग प्रदेश में सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करने की बात नहीं करते। समाजवादी पार्टी की तरफ से सिर्फ झगड़े और नफरत की बात होती है।

राजभर ने 7 अप्रैल को भी कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देने की पहल की है। उम्मीद है कि 2029 तक यह पहल साकार हो जाएगी, जिससे महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी, क्योंकि ऐतिहासिक रूप से पुरुषों ने ही ज्यादा संख्या में जीत हासिल की है।

उन्होंने 2027 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कहा था कि 2027 की पूरी तैयारी है। शौकत अली के बयान पर उन्होंने कहा था कि अफगानिस्तान का रहने वाला सैयद सालार मसूद गाजी भारत को लूटने के लिए आया था। 17 दिन चले युद्ध में महाराजा सुहेल देव ने उसको मार गिराया था।

–आईएएनएस

एसडी/डीकेपी


Show More
Back to top button