चीन में प्रति व्यक्ति खेल स्थल क्षेत्र 3.0 वर्ग मीटर से अधिक


बीजिंग, 19 मार्च (आईएएनएस)। हाल ही में 2024 के चीन के राष्ट्रीय खेल स्थल सांख्यिकीय सर्वेक्षण के आंकड़े जारी किए गए। देश भर में 48.417 लाख खेल स्थल हैं, जिन का क्षेत्रफल 4.23 अरब वर्ग मीटर है। प्रति व्यक्ति खेल स्थल क्षेत्र 3.0 वर्ग मीटर है। साल 2023 की तुलना में तीनों आंकड़े बढ़े हैं। चीन ने खेल स्थल सुविधाओं के लोकप्रियकरण और समानता में महत्वपूर्ण प्रगति की है।

चीनी राजकीय खेल प्राधिकरण ने राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा अनुमोदित “राष्ट्रीय खेल स्थल सांख्यिकीय सर्वेक्षण प्रणाली” के अनुसार खेल स्थलों पर सांख्यिकीय सर्वेक्षण आयोजित किया था, जिसके लिए 31 दिसंबर 2024 को मानक समय निर्धारित किया गया था।

आंकड़ों के अनुसार, बुनियादी खेलों के स्थलों के संदर्भ में, देश भर में 2.093 लाख ट्रैक और फील्ड स्थल हैं। गेंद वाले खेलों के संदर्भ में, देश भर में कुल 30.362 लाख स्थान हैं। इसके अलावा, देश भर में 2678 बर्फ और हिम खेल स्थल हैं।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

–आईएएनएस

एकेजे/


Show More
Back to top button