पीबीकेएस बनाम डीसी: पंजाब किंग्स के लिए अहम मुकाबला, ऐसा है दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 55वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच सोमवार को एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में शाम 7:30 बजे से है। पंजाब के लिए यह मुकाबला अहम है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए पंजाब किंग्स को यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। अब तक खेले गए मैचों में दोनों टीमों के बीच बराबरी का मुकाबला रहा है।
हेड टू हेड की बात करें तो अब तक दोनों टीमें 36 मुकाबलों में आमने-सामने हुई हैं। पंजाब किंग्स ने 18 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने 17 मुकाबले जीते हैं। जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराया था। ऐसे में देखना यह दिलचस्प होगा कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स पिछली लय बरकरार रख पाती है, या फिर दिल्ली कैपिटल्स भारी पड़ेगी।
पंजाब किंग्स को पिछले तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए कम से कम दो मुकाबले जीतने होंगे। जबकि दिल्ली कैपिटल्स भले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई है। लेकिन उसके प्लेऑफ में जाने की काफी कम संभावना है। अंक तालिका में 8वें नंबर पर काबिज दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन में 11 मुकाबले खेल चुकी है। डीसी 4 मुकाबलों में जीत दर्ज करने में कामयाब हुई है, जबकि 7 मैचों में उसको हार का सामना करना पड़ा है।
पंजाब किंग्स के अब तक के सफर पर नजर डालें तो पंजाब किंग्स इस सीजन में अब तक 10 मुकाबले खेल चुकी है। पंजाब को छह मुकाबलों में जीत मिली है। जबकि तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, मार्को जेनसेन, विजयकुमार वैशाख, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह
इंपैक्ट प्लेयर: युजवेंद्र चहल
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार।
इंपैक्ट प्लेयर: कुलदीप यादव
–आईएएनएस
एसडी/एएस