'फाडू सीजन 2' को लेकर इस समय मैं कुछ भी पुष्टि नहीं कर सकता : पावेल गुलाटी


मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। एक्टर पावेल गुलाटी ने अपनी 2022 की रोमांटिक वेब सीरीज ‘फाडू’ को मिले प्यार के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह शो के सीक्वल के बारे में कुछ भी पुष्टि नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा कि वह एक बार फिर सैयामी खेर और निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी के साथ सहयोग करने की संभावना को लेकर उत्साहित हैं।

पावेल को पिछले बार फिल्म ‘अलविदा’ में देखा गया था।

एक्टर ने कहा, “मैं ‘फाडू’ के लिए मिले प्यार और समर्थन को लेकर आभारी हूं। मैं इस समय कुछ भी पुष्टि नहीं कर सकता, लेकिन, मैं सैयामी और अश्विनी के साथ एक बार फिर सहयोग करने की संभावना को लेकर उत्साहित हूं। मुझे यकीन है कि हम कहानी में सीजन-1 का जादू ला सकते हैं और इसे वहां से आगे ले जा सकते हैं, जहां इसे पहले छोड़ा गया था।”

यह सीरीज स्टूडियोनेक्स्ट द्वारा निर्मित और सौम्या जोशी द्वारा लिखित है।

यह शो सोनीलिव पर स्ट्रीम हो रहा है।

इस बीच, पावेल का अगला प्रोजेक्ट एक्शन थ्रिलर ‘देवा’ है, जिसमें शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं।

–आईएएनएस

पीके/एबीएम


Show More
Back to top button