बागपत में अवैध पटाखों के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार


बागपत, 1 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बागपत की पुलिस ने दिवाली पर्व के मद्देनजर अवैध पटाखा तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया है। इस अभियान में एक पटाखा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 115 किलोग्राम के अवैध पटाखों को जब्त किया गया है।

दरअसल, बालैनी थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को एक लाख रुपये के अवैध पटाखों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की शिनाख्त नाजिम के रूप में हुई है। अभियुक्त के कब्जे से मकान के गोदाम से अवैध रूप से स्टोर प्लास्टिक के छोटे-बड़े 8 बोरों में 115 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किये गये हैं।

–आईएएनएस

विमल कुमार/एबीएम


Show More
Back to top button