10वें दिन ओडिशा, प्रीतम और साई शक्ति अकादमी की जीत


नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। ओडिशा नवल, प्रीतम सिवाच और एसएआई शक्ति ने दूसरे खेलो इंडिया सब जूनियर महिला हॉकी लीग चरण 2 के 10वें दिन अपने-अपने मैच जीते।

दिन के पहले मैच में ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर ने जय भारत हॉकी अकादमी को 12-1 से हराया।

प्रज्ञा पटेल (10′, 12′, 45′, 58′) ने चार गोल किए। कप्तान डोली भोई (8′, 15′, 57′) ने हैट्रिक बनाई जबकि, केसर भाबर (3′), शीतल यादव (14′), नेहारिका टोप्पो (24′), सानिया सैयद (36′) और चंचल यादव (38′) ने ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर के लिए एक-एक गोल किया।

जय भारत हॉकी अकादमी के लिए एकमात्र गोल अनीता देवी (19′) ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए किया।

दिन के दूसरे मैच में प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी ने भाई बहलो हॉकी अकादमी भगता को 1-0 से हराया।

मैच लगभग गोल-रहित बराबरी पर समाप्त होता नजर आ रहा था जिसमें दोनों टीमों ने जबरदस्त डिफेंस का प्रदर्शन किया, लेकिन वह प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी की कप्तान दीक्षा (60′) थीं, जिन्होंने खेल के अंतिम मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर गतिरोध तोड़ा और अपनी टीम को जीत दिलाई।

दिन के तीसरे मैच में साई शक्ति टीम ने साई बाल टीम को 5-1 से हराया।

साई शक्ति टीम के लिए पूर्णिमा यादव (3′, 23′) ने दो गोल किए जबकि, रवीना (36′), कैप्टन काजल (40′) और प्रियंका (56′) ने एक-एक गोल किया।

एसएआई बाल टीम के लिए एकमात्र गोल एक फील्ड गोल था जो श्री विद्या थिरुमालासेट्टी (21′) ने किया।

–आईएएनएस

एएमजे/आरआर


Show More
Back to top button