NMIPL ने वित्‍त वर्ष 2022-23 के दौरान कुल 94,219 यूनिटों की थोक बिक्री दर्ज करने की घोषणा…

NMIPL ने वित्‍त वर्ष 2022-23 के दौरान कुल 94,219 यूनिटों की थोक बिक्री दर्ज करने की घोषणा…

निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (NMIPL) ने वित्‍त वर्ष 2022-23 के दौरान कुल 94,219 यूनिटों की थोक बिक्री दर्ज करने की घोषणा की है। कंपनी ने इस दौरान 23% बढ़त, 33611 यूनिटों की घरेलू थोक बिक्री और 60608 यूनिटों का निर्यात दर्ज किया है। मार्च 2023 के दौरान कुल 10,519 यूनिटों की थोक बिक्री हुई, जो कि इस माह में 73% बढ़त की है। इसी तरह घरेलू थोक बिक्री का आंकड़ा 3260 यूनिट का रहा और 7259 यूनिट का निर्यात किया गया। पिछले साल मार्च 2022 के दौरान घरेलू बाजार में 3007 यूनिटों की बिक्री हुई थी और 4976 यूनिटों का निर्यात किया गया था।

गेम चेंजर है ये एसयूवी

लॉन्‍च के बाद से ही निसान मैग्नाइट अपने सेगमेंट में गेम चेन्‍जर की भूमिका निभा रही है। इस मेक-इन-इंडिया एसयूवी ने निसान की सफलता के झंडे गाड़े हैं। भारत के घरेलू बाजार और निर्यात बाजार में इसने 1 लाख से अधिक कस्‍टमर बुकिंग्‍स दर्ज कराई है। यह B-SUV सेगमेंट में पसंदीदा एसयूवी बनकर उभरी है। घरेलू और निर्यात बाजारों के लिए इसे जापान में डिजाइन किया गया और भारत में इसे मैन्युफैक्चर किया गया है। 

मूव बियॉन्‍ड गोल्‍फ टूर्नामेंट
अपने ग्‍लोबल प्रोडक्‍ट्स का अनुभव दिलाने के इरादे से निसान मोटर इंडिया ने हाल में नोएडा, चेन्‍नई और कोलकाता में ‘मूव बियॉन्‍ड गोल्‍फ टूर्नामेंट’ का आयोजन किया, जिसमें X-ट्रेल और कशकाई जैसे प्रीमियम एसयूवी प्रदर्शित किए थे। इस इवेंट का मकसद निसान ब्रैंड के अनुभव को भारत में प्रीमियम ग्राहकों तक पहुंचाना था, ताकि देश की विविधता से भरपूर मांगों को पूरा किया जा सके।

E-Magazine