रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए नीतू कपूर ने की थी ‘सीक्रेटली प्रे’

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए नीतू कपूर ने की थी ‘सीक्रेटली प्रे’

रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर बने तो आलिया बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजी गई। इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई इस कपल को बधाई देता नजर आ रहा हैं। कपूर और भट्ट परिवार में सेलिब्रेशन का माहौल है। इसी बीच रणबीर कपूर की मां और आलिया भट्ट की स्टार सासू मां यानी नीतू कपूर इस कपल को विश किया है।

शनिवार और रविवार 69वें फिल्मफेयर अवार्ड के नाम रही। इस रेड कार्पेट नाइट को गुजरात के गांधीनगर में आयोजित किया गया। इस दौरान बेस्ट फिल्म से लेकर एक्टर और एक्ट्रेस को अवॉर्ड से नवाजा गया। इस दौरान बॉलीवुड का फेमस कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने लोगों का दिल जीता और साथ ही साथ बेस्ट एक्टर्स का अवॉड भी।

रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर बने तो आलिया बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजी गई। इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई इस कपल को बधाई देता नजर आ रहा हैं। कपूर और भट्ट परिवार में सेलिब्रेशन का माहौल है। इसी बीच रणबीर कपूर की मां और आलिया भट्ट की स्टार सासू मां यानी नीतू कपूर इस कपल को विश किया है।

नीतू कपूर का खास पोस्ट

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट  की जीत के बाद नीतू कपूर इस वक्त सातवें आसमान पर हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए। अपने बच्चों को बधाई दी है। नीतू कपूर ने लिखा है, ‘मैंने सीक्रेटली प्रे की थी साल 2019 की इतिहास फिर दोहराया जाए। साल 2019 में रणबीर को फिल्म संजू के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला था और अब यह दोबारा हुआ। आप दोनों को बधाई, प्राउड वेरी वेरी प्राउड, एनिमल व रॉकी और रानी की प्रेम कहानी।

पांच साल पहले भी हुई थी दोनों की जीत

बता दें, साल 2019 में भी इस कपल ने बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता था। आलिया को फिल्म राजी के लिए अवॉर्ड से नवाजा गया था और रणबीर कपूर का फिल्म संजू के लिए ये अवॉर्ड मिला था। उन दिनों ये कपल रिलेशनशिप में था। तो वहीं अब पति-पत्नी के तौर पर ये अवॉर्ड जीता।

E-Magazine